फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में चोरी, जेवर उड़ाए

Tue, 14 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
रौता पुलिस चौकी क्षेत्र के ब्लाक रोड पर जगदीश प्रसाद के मकान मे किरायेदार एसडीओ मनोज सिंह के घर को चोरो खंगाला।
विज्ञापन
होली के दौरान शहर के ब्लॉक रोड स्थित एक मकान के दो हिस्सों में रहने वाले दो परिवारों की जमापूंजी चोर उड़ा ले गए। उस मकान में किराएदार बिजली विभाग के एसडीओ टाउन मनोज सिंह के रूम में से 80 हजार नकदी व ज्वेलरी चुराने के बाद चोर मकान मालिक केे भी कमरों को टटोल लिया। मंगलवार को जानकारी होने पर पुलिस को पुलिस को खबर की गई।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक रोड पर स्थित डॉ अनुराग सहाय के घर के पास जगदीश प्रसाद पांडेय का मकान है। जिसमें बिजली विभाग में एसडीओ टाउन पर पर तैनात मनोज सिंह परिवार सहित किराए पर रहते हैं। मकान मालिक पांडेय के अनुसार उनके परिवार के बाकी लोग लखनऊ रहते हैं, जहां वह 11 मार्च को ही चले गए। मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले एसडीओ मनोज सिंह भी ताला लगाकर गोरखपुर चले गए। मंगलवार को जब वापस आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है। अंदर जाने पर अस्त व्यस्त कमरा देख समझते देर नहीं लगी।  एसडीओ का कहना है कि 80 हजार रुपये नकद के अलावा करीब डेढ़ लाख की ज्वेलरी चोरी गया है। कोतवाल कपिल मुनि सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें