बस्ती। निकाय चुनाव के दौरान जिले के 19 पोलिंग बूथों पर कैप्चरिंग की संभावना है। जिनमें 12 बूथ नगर पालिका के अंतर्गत हैं। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय और पुलिस की तरफ से कई एहतियाती कदम उठाए जा चुके हैं लेकिन एलआईयू और आईबी की तरफ से मिली खुफिया फीडबैक के बाद पुलिस अफसरों के होश उड़े हैं।
एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि इन बूथों का ट्रैक रिकार्ड देखते हुए पहले ही अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी का सुरक्षा विशेष प्रबंध किया जा रहा है। जिसमें ज्यादा फोर्स भेजी जाती है। अतिरिक्त फोर्स के अलावा पीएसी व पैैरा मिलिट्री फोर्स को भी कुछ अंतराल पर रखा जाएगा।
वेब कास्टिंग के जरिए पूरा का मतदान लाइव प्रसारण होगा। ताकि आयोग खुद नवैयत देख सके। नपा परिषद के वार्ड छह चिकवा टोला के कन्या प्राइमरी व पूर्व कन्या विद्यालय पुरानी के मतदेय स्थल 24, 25, 26, 27 व 28, वार्ड संख्या 11 के पठान टोला के मतदान स्थल 28, 48, 49, 50 व 53 के आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती बूथ को इसमें शामिल है।
नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या सात के मददान स्थल 10 व 11 के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय भरवलिया। नगर पंचायत हर्रैया में एक बूथ, वार्ड संख्या दो के कुंवर नगर के दो, प्राथमिक विद्यालय मुरादीपुर के बूथ शामिल हैं। नगर पंचायत बभनान में वार्ड एक के अंबेडकर नगर बभनान द्वितीय, बभनान बाजार व वार्ड संख्या एक के द्वितीय और रुधौली के वार्ड नौ के प्राथमिक विद्यालय रुधौली, वार्ड संख्या 10 के बालेश्वरी नगर के मतदान केंद्र आठ को इसमें शामिल किया गया है।