फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगा सरसा से लाप्ता हुए तीनों सगे भाई बहन का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
गांव सारसा से रविवार को तीन सगे भाई बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनका सोमवार देर शाम तक सुराग नहीं लगा। गांव से बच्चों के लापता होने से गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
बच्चों के पिता सोनू ने बताया कि तीनों बच्चे समीर उम्र 11 साल, बेटी सिमरन उम्र 7 साल और समर उम्र करीब चार साल कुरुक्षेत्र स्थित धन्ना भगत स्कूल में पढ़ते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण तीनों बच्चों घर पर ही थे। सुबह करीब 11 बजे बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर चले गए। उसके बाद देर शाम तक नहीं लौटे। इस पर परिजनों की चिंता हुई। परिजनों ने आसपास बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जानकारी होने पर गांव के लोग भी बच्चों की तलाश में जुट गए। परिजनों ने देर रात इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएचओ प्रतीक कुमार ने बताया कि बच्चों के दादा राजेश की शिकायत पर रविवार को ही केस दर्ज कर लिया गया था। खबर लिखे जाने तक लापता बच्चों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पढ़ने जाते थे तीनों
सोनू ने बताया कि उनका बड़ा बेटा समीर 5वीं कक्षा में, बेटी सिमरन चौथी कक्षा में और छोटा बेटा नर्सरी कक्षा में पढ़ते है। तीनो बच्चे पढने के कुरुक्षेत्र जाते है, इसी आशंका के चलते परिजनों ने कुरुक्षेत्र में भी बच्चों की तलाश की। परंतु बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बच्चों की मां की हालत खराबतीनो बच्चों के गांव अचानक लापता होने से गांव में हडकंप मचा हुआ है। तीनो बच्चों के अचानक लापता होने से उनकी मां सुमन बेसुध है और कुछ भी बोलने में असमर्थ है। उधर, ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर रोष जता रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। ग्रामीण आशंकित है कि बच्चों अभी बहुत छोटे है और कोई भी उन्हें बहला फुसला कर अपने साथे ले जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें