फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन भिड़े, पांच लोग घायल

Wed, 29 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
औसापुर के पास कार व बाइक की भिड़ंत मंे क्षतिग्रस्त टंंेपो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के औसापुर के समीप मंगलवार दोपहर बाद बस्ती की ओर जा रही कार टेंपो और बाइक में एक साथ टक्कर हो गई। इस अजीबोगरीब भिड़ंत में आटो और बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया तथा परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


हुआ यूं कि औसापुर के समीप पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई। पहले उसने आटो में टक्कर मारी। जिससे उसमें सवार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पिरैला महंथ निवासी 20 वर्षीय जीमल पुत्र सुल्तान, 25 वर्षीय इब्राहीम पुत्र जुम्मन और बाइक सवार वाल्टरगंज थाने के जगदीशपुर निवासी 23 वर्षीय मंगल यादव पुत्र रक्षाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दो लोग भी चोटहिल हुए, जिनमें पथरा बाजार थाने के ककरापोखर निवासी 45 वर्षीय इद्रीष और 40 वर्षीय शकील शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें