फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 21 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुंडों को ले जाती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बस्ती। लगातार तीन दिन से शहर के आवास विकास कॉलोनी में कपड़े का गट्ठर लेकर घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने रविवार की सुबह हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। तीनों पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह आवास विकास कॉलोनी के कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को फोन कर बताया कि कॉलोनी में पिछले तीन दिन से कुछ युवक पीठ पर गट्ठर लादकर आते हैं। उनकी बोल चाल की भाषा समझ में नहीं आती है। पूछने पर कुछ बताते भी नहीं और न ही गट्ठर खोलकर दिखाते हैं कि वे क्या बेच रहे हैं? ये सभी 25 से 35 वर्ष की उम्र के बीच के हैं। उन्हें शक है कि ये बदमाश हो सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी कटरा पंकज कुमार पांडेय को पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर भेजा।

चौकी प्रभारी ने मौके पर मिले तीन युवकों को चौकी पर लेकर गए। पूछताछ के दौरान उन लोगों ने वोटर आईडी दिखाई। वोटर आईडी से पता चला कि वे पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के अतरा थाना क्षेत्र के कचगोड़िया गांव के रहने वाले हैं। इनके दो साथी और हैं। सभी पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। बाद में इन सबको दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी रोहित प्रसाद ने बताया कि इन सबसे पूछताछ की जा रही है। जिसके मकान में ये सब किरायेदार हैं, उन्हें भी बुलाया गया है। इनके दो अन्य साथियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इनकी भाषा समझ में नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें