क्षेत्र के खेसुआ चौराहे पर स्थित किराने की दुकान का ताला तोड़कर रविवार रात चोरों ने नकदी और सामान समेट लिया। पास की दो गुमटियों का भी ताला टूटा लेकिन चोरी नहीं हो सकी। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देवखर गांव के सुभाष कसौधन की किराने की दुकान फोरलेन के खेसुआ तिराहे पर है। वह रविवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुला देखकर भौचक रह गए। उन्होंने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दुकान के अंदर गए तो गल्ले में रखी करीब आठ हजार नकदी और बहुत से सामान गायब थे। इसके साथ ही पास में स्थित कृपाशंकर व हंसराज की गुमटी का भी ताला तोड़ा दिया था। लेकिन चोरी में कामयाब नहीं हो सके। इस घटना से लोगों में दहशत है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है ।