फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में विवाद, बड़े भिड़े, 14 घायल

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सल्टौआ/साऊंघाट। 
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव में सोमवार की सुबह बच्चों के विवाद में बड़े लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी, डंडे से हुए हमले में 14 लोग घायल हुए हैं। सीएचसी के डॉक्टरों ने चार की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। 
सोमवार की सुबह नौ बजे घर के सामने शाहिद (14) और रिजवान (8) खेल रहे थे। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ, जिससे शाहिद ने रिजवान को थप्पड़ मार दिया। फिर गुत्थमगुत्था शुरू हो गई। झगड़ने के दौरान रिजवान के पिता सादिक पहुंचे और शाहिद को पीट दिए। झगड़े में बड़ों के पहुंचते ही दोनों तरफ से घरवाले एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े। मारपीट में एक पक्ष के नूर मोहम्मद, कमाल, दोस मोहम्मद, शाह मोहम्मद, सुमिला खातून, अमीदुन्न निशा, गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद जावेद घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष के मोहम्मद अयूब, सादिक, अब्दुल सत्तार, आशिक, जमीरुलनिशा, अनवर अली घायल हो गए। किसी ने हमले की सूचना 100 नंबर पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद कम घायलों को घर भेज दिया गया। लेकिन नूरमोहम्मद, दोस मोहम्मद, शाह मोहम्मद, कमाल और सादिक गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा श्रीनाथ यादव ने बताया अभी लोग अपना इलाज करा रहे हैं। किसी पक्ष ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति है। 
विज्ञापन


बाल्टी के विवाद में मारपीट, महिला घायल
नगर बाजार। 
क्षेत्र के ग्राम अगई भगाड़ में बोरिंग में पानी डालने के लिए बाल्टी व जग मांगने पर विवाद हो गया। मारपीट में महिला घायल हो गई। रविवार देरशाम पुलिस ने एससीएसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
 नगर पुलिस को दी तहरीर में गांव के राम बहादुर ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम बोरिंग में पानी डालने के लिए पत्नी मीना देवी ने गांव के ही यशवंत सिंह व किशन सिंह से बाल्टी और जग मांगा जो दोनों को नागवार गुजरा। इसी बात से गुस्साए यशवंत और किशन सिंह ने जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर मारापीटा और घर में भी तोड़फोड़ की। देर शाम पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर एससीएसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

दीवार के लिए मारपीट, केस दर्ज
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट में सोमवार को दीवार के लिए मारपीट हो गई। तहरीर के मुताबिक गायघाट के राजू, सोनू और लवकुश मकान की दूसरी मंजिल की दीवार की जुड़ाई करा रहे थे। इस पर पड़ोसी पवन और बजरंगी ने दीवार बढ़ाकर जोड़ने का विरोध किया। बातचीत के दौरान ही दोनों ने बढ़ी दीवार ढहाने लगे, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने मौके का जायजा लिया। पीड़ित राजू की तहरीर पर बैजनाथ सहित नौ अन्य पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन

दो वारंटी दबोचे गए 
साऊंघाट। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को पुरानी बस्ती पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के उचवा मोहल्ले के दोनों वारंटियों को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि रोहित और मोहित को पकड़ा गया है जो केस में वांछित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें