फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो घटनाओं से क्षेत्र में दहशत

Sun, 31 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों बिरऊपुर और बगियापार में चोरी की घटनाओं से लोगों मे दहशत व्याप्त है। शुक्रवार की रात घटी दोनो घटनाओं के मामले में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरऊपुर में घटी। आधी रात के करीब चोरों ने मालती देवी पत्नी रामबली के घर को निशाना बनाया। दरवाजे के बगल दो महिलाएं सोई हुई थीं। उनके बगल से ही चोर, दरवाजा खोलकर अंदर गए और बक्से का ताला खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये उठा ले गए।

खटपट की आवाज से बगल में सो रहीं महिलाओं की नींद खुली तो वे शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए लेकिन, तब तक चोर फरार हो चुके थे।

दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बगियापार की है। महिला की पिटाई कर चोरों ने घर में रखा समान उठा ले गए।
पिटाई से बेहोश महिला को सुबह गांव वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया तथा इसकी सूचना थाने पर दी।

जिला अस्पताल में भर्ती गीता पत्नी अमर नाथ ने बताया कि रात लगभग एक बजे वह नित्य क्रिया के लिए घर के बाहर निकली। घर से निकलते ही चोरों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। डर की वजह से वह बेहोश हो गई। सुबह कब गांव के लोग उसे जिला अस्पताल लाए, याद नहीं। एसओ नगर केडी सिंह ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें