फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी के जरिए जालसाजी करने वाले दो बंदी

Sun, 31 Jan 2016 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली पुलिस ने शनिवार को एटीएम से रुपये निकालने वालों को चकमा देकर नोटों की गड्डी की जगह कागज की गड्डी पर नोट लगाकर अदला बदली कर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 500 का एक नोट लगी कागज की गड्डी भी बरामद हुई है।

सीओ संतोष कुुमार ने बताया कि भेलसर चौराहे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 29 जनवरी को रुपए निकाल कर जा रहे रामसजीवन निवासी भेलसर को बहला फुसला कर कागज की गड्डी पर 500 रुपए का एक नोट लगा कर घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

तभी पुलिस ने लालचंद धोवी उर्फ लल्लू निवासी ग्राम किठांवा पोस्ट डेवढ़ी बाजार थाना रौनाही और यार मोहम्मद उर्फ  सरवर ग्राम हैदरगंज मजरे शहबाजपुर थाना रुदौली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से कागज की गड्डी जिस पर 500 रुपये का नोट लगा था, बरामद की गई। बताया कि गिरोह का एक बदमाश सुरेश रावत भाग गया।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने पीएनबी रुदौली से महेश कुमार यादव निवासी बडागांव थाना रौनाही को 24 जुलाई 2015 को बहला फुसला कर 45 हजार रुपये लूट लिए थे।

इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा सहादतगंज फैजाबाद से एक महिला से 25 हजार रुपये 31 दिसंबर 2015 को लूटे गए। जिसकी रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज है। उन्होंने बताया कि तीन अभियुक्तों के नाम रिपोर्ट में दर्ज किया गया था। पकड़े गए यार मोहम्मद, लालचंद को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें