क्राइम कंट्रोल में विफल पुलिसवालों पर एक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। एसपी कृपाशंकर सिंह ने चौकी प्रभारियों सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। सबसे अधिक परिवर्तन कोतवाली क्षेत्र में किया गया है। एसआई मानसिंह यादव को लालगंज थाना क्षेत्र के रखौना चौकी से हटाकर सोनहा थाने के असनहरा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
एसआई दुर्गा प्रसाद को प्रभारी चौकी विक्रमजोत थाना छावनी से प्रभारी चौकी रखौना थाना लालगंज, एसआई जयप्रकाश दूबे को प्रभारी चौकी सिविल लाइंस थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी कटरा, कटरा के चौकी प्रभारी रहे पंकज कुमार पांडेय को प्रभारी चौकी सिविल लाइंस बनाया गया हे।
इसके अलावा एसआई अनिल कुमार पांडेय को प्रभारी चौकी असनहारा से सोनहा थाने पर, एसआई जयप्रकाश यादव को परशुरामपुर थाने से प्रभारी चौकी विक्रमजोत थाना छावनी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ सिपाहियों के कार्य क्षेत्र भी बदला गया है। स्थानांतरित सभी उपनिरीक्षकों और सिपाहियों को तत्काल नए तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।