फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार किसानों की दुश्मन : प्रदेश मंत्री

Tue, 29 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हियुवा के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पर दिया धरना। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई की ओर से मंगलवार को आपदा राहत का चेक, गन्ना मूल्य भुगतान, आमी व कुआनो नदी की सफाई, गो तस्करी, हिंदू उत्पीड़न, गोहत्या आदि विषयों को लेकर डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्तानी ने की। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अरुण भारती ने कहा कि जिले के उन क्षेत्रों के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जहां से सपा के विधायक नहीं हैं। आपदा राहत का चेक बाटने में अधिकारी किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। सपा सरकार किसानों की विरोधी नहीं दुश्मन है। कहा कि आमी व कुआनो को प्रदूषित करने वालों को जेल भेजा जाए, नंदौर हड़िया मार्ग पर गो तस्करी रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई करे।

रामपुर रेवली में एक परिवार को उजाड़ने वालों पर कार्रवाई किया जाए अन्यथा उसी गांव में हिंदू पंचायत किया जाएगा।  बाद में एसडीएम को चार सूत्रीय मांगपत्र दिया गया। मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर जिलाध्यक्ष ने धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया। धरने में रमेश पांडेय, राना प्रदीप सिंह, रामदिनेश चौधरी, प्रकाश चौधरी, नागेंद्र बहादुर सिंह, रमेश चंद्र, कन्हैया लाल, विनय सिंह, विनय यादव, राघवेंद्र प्रताप यादव, घनश्याम, सोनू, बलराम गुप्ता, मिठाई लाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें