फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में शख्स की मौत, दो घायल

Fri, 08 Dec 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
सोनहा/मानिकचंद। सोनहा और वाल्टरगंज थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां एक की भोर में मौत हो गई। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक, बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बुधवार देर रात असनहरा पेट्रोल पंप के निकट मैजिक और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार जनार्दन सिंह (50) निवासी विवेकानंद कॉलोनी रौतापार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे असनहरा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह व एसआई हरिकेश भारती ने सीएचसी भानपुर पहुंचाया।

जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात जनार्दन सिंह ने दम तोड़ दिया। मैजिक चालक राजेश कुमार गुप्ता भी घायल है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाइक को भी थाने पर ले गई है। थाना प्रभारी अमरीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


दूसरा हादसा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर बसडीला पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां बाइक और मोपेड में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालकों को चोटें आईं। घायलों में सल्टौआ के रामभरोस (35) हैं। वह मोपेड पर प्लास्टिक का सामान रख कर गांव-गांव बेचते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राम भरोस पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही मुड़े, तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर टकरा गया। मोपेड सवार राम भरोस सड़क पर गिर गए जबकि बाइक सवार मोबीन (18) पुत्र मग्घू निवासी बसडिलिया का दायां पैर दो जगह टूट फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें