फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महामंत्री व बूथ अध्यक्ष को पीटा

Fri, 08 Dec 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मारपीट में घायल चौधरियापुर के भाजपा बूथ अध्यक्ष अनुज कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र निवासी भाजपा के मंडल महामंत्री और बूथ अध्यक्ष को ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत का खामियाजा भुगतना पड़ा। कब्जेदारों ने बुधवार देर शाम दोनों पदाधिकारियों को खेत में लात घूसों व डंडों से पीट दिया। एसओ ने बताया मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के चौधरियापुर निवासी अरविंद सिंह (40) भाजपा मंडल महामंत्री हैं। गांव निवासी अनुज कुमार सिंह (21) चौधरियापुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। गांव में करीब 60 बीघा ग्राम समाज की जमीन है। इस पर गांव के ही एक जन प्रतिनिधि पिछले कई साल से कब्जा किए हैं। कुछ दिन पहले दोनों पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधि के इसकी शिकायत की थी।

जांच राजस्व विभाग को सौंपी गई थी। इस जमीन पर कब्जाधारियों ने सरसों की फसल बो रखी थी। जांच करने पहुंचे हल्का लेखपाल व प्रतिनिधि में साठगांठ हो गई। इसके चलते लेखपाल ने अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में जमीन को खाली बताते हुए सरसों की फसल का जिक्र नहीं किया था। इसकी भनक शिकायतकर्ताओं को हो गई। उन्होंने डीएम को दोबारा शिकायती पत्र दिया। डीएम ने संबंध एसडीएम से दोबारा जांच कराने के  निर्देश दिए थे। दोबारा जांच कराए जाने की बात लेखपाल के संज्ञान में हुई। उसने कब्जेदारों से फसल कटवाने को कहा। बुधवार देर शाम दूसरे पक्ष के लोग ट्रैक्टर व अपने पक्ष के लोगों के साथ सरसों की फसल कटवा रहे थे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी बूथ अध्यक्ष व महामंत्री को हुई। दोनों मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने घेराबंदी कर दोनों को लात घूसों व डंडों से पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की है। कहा कि बुधवार को दूसरे पक्ष की तरफ से खेत की जुताई किए जाने का मामला संज्ञान में है। यह मामला राजस्व विभाग से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें