फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी से रेप, बदनामी के डर से मार डाला

Sat, 22 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र मे हत्या करके शव को जलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के एक अधेड़ ने रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर दिया। पहले तो उसने सगी भतीजी के साथ रेप किया और फिर बदनामी के डर से उसको मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्यारोपी को बचाने के लिए उसके दो अन्य सगे भाईयों ने भी साथ दिया। तीनों ने मिलकर शव को ठिकाने तो लगा दिया, लेकिन यह कृत्य गांव वालों से बर्दास्त नहीं हुआ। किसी ने यूपी-100 पर फोन करके पुलिस को खबर कर दी। मुख्य अभियुक्त जनार्दन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने वर्कआउट करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।                    
विज्ञापन


शनिवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बाकी दोनों भाईयों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे भी जघन्य पाप को छिपाने में लग गए। तीनों भाई मिलकर भतीजी का शव लेकर पास के महादेवा घाट पर पहुंचे, जहां दाह करके राख पानी से धो दिया। 19 अप्रैल की घटना का दूसरे दिन मुकदमा दर्ज करके एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण में, सीओ सिटी एसएन सिंह के नेतृत्व में वाल्टरगंज के नवागत एसओ संजय शुक्ल को खुलासे की टास्क दी गई। शुरुआती तफ्तीश में ही पूरे मामले की पोल खुल गई थी लेकिन साक्ष्य नहीं मिले थे। मगर जब मुख्य अभियुक्त यानी मृतका का चाचा जनार्दन गिरफ्त में आया तो पूछताछ में पहले तो उसने आत्महत्या करने की बात कहकर टालमटोल की लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की उसने सब कुछ उगल दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें