फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मौत हत्या निकली

Fri, 24 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रूरता से हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में 13 जून को युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का शक मृतका के ससुर पर है। फिलहाल वह फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन


परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव की 32 वर्षीय विंद्रावती पत्नी सुनील कनौजिया का शव 13 जून की सुबह छत की कुंडी से लटका मिला था। ससुराल वालों का कहना था कि विंद्रावती ने अकारण ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। विंद्रावती की सास जगपता देवी से लिखित तहरीर लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जबकि 13 जून को ही विंद्रावती की मां झिलमिला देवी निवासी बभनीखास थाना छपिया जिला गोंडा ने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने मार डाला है।

कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही थी। बृहस्पतिवार को एसओ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें मिल चुकी है। विवाहिता की मौत गला दबाने से हुई थी। गला दबाकर हत्या करने का मामला पुष्ट होने पर अभी अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि काफी हद तक स्थितियां साफ हो गई हैं। पुलिस की निगाह में हत्यारोपी आ चुका है। परिस्थितियां तथा साक्ष्य कुछ ऐसे बन रहे हैं कि विंद्रावती की हत्या का संदेह उसके ससुर पर जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें