फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी पर फायरिंग का खुलासा, दो बदमाश पकड़े

Fri, 24 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली सीओ ऑफिस में पकड़े बदमाशों के संबंध में जानकारी देते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली की कमल मेडिकल एजेंसी पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया। इनमें से एक युवक के पास से पुलिस ने तमंचा तथा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मामले की तफ्तीश की जा रही है। 
विज्ञापन


एसपी आफिस पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि 21 जून को दवा व्यापारी कमल पुत्र राजेंद्र अग्रवाल निवासी कमला कालोनी के पालिका मार्केट में स्थित प्रतिष्ठान पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस संबंध में कोतवाली में कमल की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही थी।

कोतवाली शामली पुलिस को बृहस्पतिवार 23 जून को एक टी प्वाइंट बुढ़ाना रोड से दो व्यक्तिओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने अपने नाम सेंन्सरपाल पुत्र पूरन सिंह निवासी शिवगंज मंडी थाना कोतवाली शामली व गौरव पुत्र संसवीर निवासी पिन्ना थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर बताया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने गौरव के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और एक कारतूस का खोखा बरामद किया है। तमंचे के मामले में पुलिस ने गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने जेल मेें बंद अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने का प्लान बनाया था। इस मामले में अभी और बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में एएसपी अनिल कुमार झा का कहना है कि  कमल मेडिकल एजेंसी पर फायरिंग के प्रकरण में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जल्द ही बाकि बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें