फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से गायब युवक का शव मिला

Fri, 04 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। तीन से लापता चल रहे युवक का शव बृहस्पतिवार को गौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे मिला। मृतक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के इटबहरा गांव निवासी ब्रह्मानंद सिंह उर्फ विक्की (22) पुत्र प्रदीप सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे स्टेशन से तीन सौ मीटर पश्चिम आईटीआई कॉलेज के निकट डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। इस आधार पर घरवालों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

जीआरपी पुलिस के मुताबिक गौर थाना के इटबहरा गांव के प्रदीप सिंह का 22 वर्षीय लड़का ब्रहमानंद उर्फ बिक्कू सिंह 30 नवंबर को दोपहर में घर से गायब हो गया था तभी से परिवार के लोग खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद बृहस्पतिवार को आईटीआई कॉलेज गौर के निकट डाउन रेलवे ट्रेक के किनारे झाड़ी में सुबह करीब नौ बजे लोगों ने देखा एक युवक शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को दी।

सूचना पाकर पहुंचे परिवार वालों ने ब्रहमानंद के रुप में पहचान की । युवक के शरीर पर चोट के निशान बने थे। परिवार के लोगों ने ब्रह्मानंद की हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जीआरपी एसओ बस्ती रणंजय पांडेय ने बताया कि अभी परिवार वालों के तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें