फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका से शादी का दबाव बनाया तो करा दी हत्या

Thu, 23 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाना राजेंद्र पर भारी पड़ा। तीन बच्चों की मां ने जब देखा कि राजेंद्र उसके गले पड़ता जा रहा है तो अपने पिता और रिश्तेदार से मिलकर उसे पानी में डुबोकर मार डाला और शव नदी में छिपा दिया। महिला समेत दो पुलिस की गिरफ्त में हैं। तीसरा अभी फरार है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के अधेड़ी से 17 मार्च को लापता हुए राजेंद्र का शव बृहस्पतिवार को नदी से बरामद किया गया था। 
विज्ञापन


सदर क्षेत्राधिकारी एसएन सिंह ने इस सनसनीखेज मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि इस वर्कआउट में प्रशिक्षणाधीन डिप्टी एसपी अरविंद वर्मा की भूमिका सराहनीय रही। 19 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद से लेकर प्रभारी निरीक्षक के साथ गांव में लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गांव के सूर्यदेव सऊदी अरब रहते हैं। उनकी पत्नी मंजू से राजेंद्र का प्रेम प्रपंच की बात लोगों ने बताई। इधर सर्विलांस से मंजू की मोबाइल की कॉल डिटेल के सहारे पुलिस ने जब कड़ी जोड़ना शुरू किया तो सारी कहानी सामने आ गई। सीओ के मुताबिक राजेंद्र लगातार मंजू पर घर से भागने का दबाव बनाने लगा। आजिज आकर उसने अपने पिता बजरंगी निवासी चमरहुआ और बुआ के लड़के सूरतगढ़ निवासी लालू उर्फ विजय से मिलकर राजेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। 

राजेंद्र जब घर से मामा के यहां जाने के लिए निकले। तो योजना के तहत रास्ते में ये तीनों राजेंद्र से मिले। फुसलाकर नदी के किनारे ले गए,जहां मंजू खड़ी हो गई और बजरंगी व लालू ने उसे पानी में डुुबाकर मार डाला। पुलिस ने मंजू व लालू को गिरफ्तार कर लिया। बजरंगी अभी गिरफ्त में नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें