फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर व दुकान में नकब लगाकर चोरी

Sat, 29 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक ही रात में दो स्थानों पर नकाब काटकर चोरों ने  क्षेत्र में सनसी फैला दिया। दोनों जगहों से चोर नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। थाना क्षेत्र के भुजैनिया में अज्ञात चोरों ने गांव के बैजनाथ पुत्र आसाराम के घर के पीछे से नकाब काट कर घर में रखा बाक्स, सूटकेस व झोला लेकर  चंपत हो गए। जिसमें रखा 10 हजार नकद व सामान गायब हो गए। सुबह चार बजे जागे तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा हुआ है। बैजनाथ घर के पीछे जोगिंदर के खेत में सूटकेस फेंका मिला। जिसमें से रुपये गायब  थे। परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व भी चोरों ने घर के पीछे नकब लगाया था। 
विज्ञापन


दूसरी घटना शराब की दुकान में हुई। गोरख नाथ तिवारी निवासी महदेव थाना वाल्टरगंज ने बताया कि रात में रामदुलारे निवासी नारायणपुर रात में सोया हुआ था। सुबह उसने फोन करके बताया  कि अज्ञात चोरों ने चोरी करके दुकान से झोले में रखे 10 हजार नकद व 2  पेटी में भरी 90 बोतल शराब लेकर चंपत हो गए। बताया कि वह प्रतिदिन शाम को दुकान बंद कर घर चले  जाते हैं। जिनवा निवासी दीपक खटीक के खेत में कुछ सामान पड़ा मिला। घटना की सूचना  पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें