फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Sat, 29 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत मोहनपुर-रतनपुर गांव में शुक्रवार की रात लोडर सवार बदमाशों ने महिला व खेत के साझीदार को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान लूट लिया। बदमाशों के चले जाने पर महिला ने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की।  
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर-रतनपुर निवासी वृद्ध महादेवी का मकान गांव से करीब 300 मीटर बाहर बना है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे अपने घर के बाहर बने बरामदे में सो रही थी। पास ही उसके खेत का साझीदार संतराम भी सोया था। रात में करीब आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाश उसके मकान पर पहुंचे और तमंचा लगाकर मकान की चाबी मांगी। इनकार करने पर मारपीट चाबी छीन ली और मकान के अंदर घुस गए। एक कमरे का ताला न खुलने पर दीवार में सेंध लगा दी। कमरे में घुसकर बदमाशों ने तीन कलर टीवी, झुमकी, नाक की नथ, पायल, कमर-बंध पेटी, मंगलसूत्र, दो पंखे, तीन गैस सिलेंडर, बर्तन व कपड़े लोडर में लादकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तब ग्रामीण इकट्ठा हो गए। रात ही में घटना की सूचना नौरंगपुर चौकी प्रभारी सोबरन सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक वृद्धा अपने पुत्रों के आने की प्रतीक्षा कर रही थी। इस कारण थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें