जिले के दो थाना क्षेत्रों में गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्घ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। यह सभी जेल में निरुद्घ है, माना जा रहा है कि इनके जल्द छूटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने इन पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया है। इसके अलावा तीन लोगों पर गुंडा एक्ट लगाया गया है।
वाल्टरगंज पुलिस ने प्रियांशू सिंह उर्फ शुभम सिंह, विशाल सिंह निवासी शिवपुर थाना गौर और रोहित सिंह उर्फ भल्लर सिंह उमरा दसिया थाना रूधौली पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया है। प्रभारी निरीक्षक राम अशीष यादव ने बताया कि सभी जिला कारागार बस्ती में निरुद्घ है, इन पर लूट की घटना में शामिल होने का आरोप है।
वहीं मुंडेरवा पुलिस ने भी दो लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिन पर गैंगेस्टर लगाया गया है उनमें संजय उर्फ भेल्लर निवासी खजुरिया सिद्वार्थनगर और अली हुसेन उर्फ जमात निवासी भरौली सिद्वार्थनगर शामिल है। इन पर आर्थिक एवं भौतिक के लिए संगठित होकर अपराध करने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार दोनो इस समय जेल में निरुद्ध हंै। इसी क्रम में वाल्टरगंज लवकुश पांडेय उर्फ अमित कुमार पांडेय निवासी गंगापुर थाना वाल्टरगंज और दुबौलिया पुलिस ने रत्नेश सिंह निवासी गोकुलपुर, झगरू उंजी मुस्तहकम को गुंडा एक्ट में निरुद्घ किया गया है।