फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में महिला की हत्या

Thu, 01 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प‌िटाई - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत डड़िया भिदूर गांव में भूमि विवाद में देवर ने भाभी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।   इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    बाद में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
डड़िया भिदूर गांव निवासी सगे भाई रामचेत व संग्राम के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मामला कई बार पुलिस तक भी पहुंचा लेकिन स्थाई निस्तारण नहीं हो सका। नतीजतन गुरुवार सुबह एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तो संबंधित भूमि पर कब्जेदारी को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद लाठी- डंडे चलने लगे।

बताया जाता है कि संग्राम व अन्य ने पहले रामचेत पर लाठी-डंडों से हमला किया। गुहार पर जब उसे बचाने को उसकी पत्नी सीता (60) वहां पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया। आरोप   है कि संग्राम व अन्य ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सीता को मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


सीता बेहोश होकर भूमि पर गिर पड़ी। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख संग्राम व उसके साथ के लोग वहां से भाग खड़े हुए। गंभीर अवस्था में महिला को सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि रामचेत की तहरीर पर संग्राम पुत्र जोखू, निर्मला पत्नी पंकज, पंकज पुत्र कल्लू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें