मूड़घाट चौराहे के पास युवक की लाश मिली
- फोटो : Demo Pic
कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट चौराहे के पास पुराने आरटीओ कार्यालय के निकट हाइवे पर लोगों ने सड़क के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार सुबह एक युवक का शव देखा। लोगों ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह बारिश के दौरान हाइवे पर वाहनों और लोगों की आवाजाही कम था। सुबह साढ़े सात बजे के करीब कुछ लोगों ने पुराने आरटीओ कार्यालय के पास डिवाइडर पर एक युवक का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना कटरा पुलिस चौकी व कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच में पाया कि युवक के चेहरे और जांघ के हिस्से में गंभीर चोटें लगी है। प्राइवेट पार्ट तक बुरी तरहं से इंजर्ड था। उसके शरीर पर बनियान, नेकर और लोअर था। पुलिस ने आस पास के लोगों से शव के शिनाख्त को कहा, मगर चेहरे पर गंभीर जख्म के कारण कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया। लोगों से जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।