फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
आम के पेड़ से लटकता मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनकटी(बस्ती)। लालगंज क्षेत्र के सूरापार गांव के बाद बाग में युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला है। पिता ने कहा कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह सूरापार गांव के दक्षिण तरफ कब्रिस्तान के बाग में आम के पेड़ से लटकता 28 वर्षीय धर्मेंद्र चौधरी का शव गांव वालों ने देखा। कुछ ही समय में भीड़ जुट गई। पिता पृथ्वी पाल भी मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देखकर आवाक रह गए। घटना की जानकारी पर लालगंज पुलिस पहुंच गई। पिता पृथ्वी पाल का कहना है कि आत्महत्या नहीं, बल्कि बेटे को मारकर लटकाया गया है। पृथ्वीपाल चौधरी का पोल्ट्री फार्म और मछली पालन का पोखरा है। यह गांव के बाहर दक्षिण तरफ अपने खेत में बनवाया है। पृथ्वीपाल रात में वहीं रखवाली करते हैं। बताया कि रोज की तरह शनिवार रात करीब 10 बजे भोजन के बाद मुर्गी फार्म पर सोने चले गए। रविवार सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए उधर निकले तो आम के पेड़ से लटका शव देखा। मौके की हालत देखते हुए पिता ने लालगंज पुलिस से बताया कि उनकी किसी से दुष्मनी भी नहीं है। पोस्टमार्टम कराना जरूरी है।
कल है बहन की शादी
धर्मेंद्र इकलौते बेटे थे।  पत्नी अनीता चौधरी उर्फ जानकी (27), आठ वर्षीय इंशात और मां बदामा देवी, 22 वर्षीय बहन सावित्री का रो रोकर बुरा हाल है। बहन सावित्री जिसकी 11 जून को बरात आनी है को देखकर लोग खुद के आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें