फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में विवाद पर गोली चली

Wed, 10 May 2017 11:33 PM IST
बस्ती ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के हलुआपर गांव में शादी समारोह में धक्का मुक्की के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बनकटी स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।      
विज्ञापन


मंगलवार को हलुआपर गांव के प्रधान के भतीजी की शादी थी। बारात लालगंज थाना क्षेत्र के नगहरा गांव से आई थी। रात्रि करीब 12 बजे जब जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच हलुआपार गांव निवासी 26 वर्षीय लालचंद्र पुत्र साधु से कुछ लोगों का विवाद हो गया। तू-तू मैं-मैं से शुरू विवाद में कुछ अराजकतत्वों ने लालचंद्र को गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की तहरीर पर नगहरा गांव निवासी विनोद के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में देर रात विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार में ले लिया है।  थानाध्यक्ष ने कहा कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें