एसपी ने एक ओर से मंगलवार दोपहर युवती की हत्या का खुलासा किया। इसमें
प्रेमी को दोषी बताया गया है। वहीं दूसरी ओर मृतका के भाई ने हत्या में कई
लोगों के शामिल होने की बात कही है। साथ ही बहन के शव को कब्र से निकलवाकर
फिर से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
उधर, युवती के पिता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, डीआईजी और एसपी
को पत्र भेजकर कहा है कि उनकी बेटी के शरीर पर कई जगह दांत से काटने व
मारने पीटने के निशान मिले थे।
किसी धारदार हथियार से उसके अंतरंग हिस्से
में चोट पहुंचाई गई थी। देखने से ऐसा लग रहा था कि उसके साथ सामूहिक
दुष्कर्म करके हत्या की गई है। जब वह थाने पर रिपोर्ट लिखाने गया तो वहां
उनकी पूरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उन लोगों ने शव को जलाने के बजाए मिट्टी
में दफना कर दिया था।
पिता ने मामले की विवेचना किसी उच्चाधिकारी से कराने
और दुष्कर्म के बारे में राय हेतु मेडिकल बोर्ड से पुन: शव का पोस्टमार्टम
कराने की मांग की है।
वहीं एसपी के खुलासे के बाद अचानक युवती के भाई और
चाचा बस्ती पहुंच गए। उन्होंने से मीडिया से बात के दौरान घटना के खुलासे
को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
कहा कि जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया वह एक
युवक के बस की बात नहीं है। पुलिस ने कई चीजों पर ध्यान नहीं दिया। यह
कहना गलत है कि मकान का मुख्य दरवाजा खुला था या आरोपी मुख्य दरवाजे से
मकान के अंदर गया।