फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथवाला गांव में तालाब में गिरी जीप

Wed, 21 Oct 2015 12:13 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



 हथवाला गांव में एक जीप तालाब में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्ची सहित चार लोग जख्मी हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार कालवा गांव का सुखविंद्र, लजवाना कलां गांव का दीपक व सोमबीर जीप में सवार होकर पोली गांव से हथवाला गांव की तरफ आ रहे थे। सोमवार को जब जीप हथवाला गांव में तालाब के पास पहुंची तो अचानक जीप के सामने एक लड़की आ गई। लड़की को बचाने में जीप अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तालाब से जीप में सवार युवकों को निकाला। इस हादसे में हथवाला गांव की लड़की अन्नू भी जख्मी हो गई। सभी को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा सड़क के सिकुड़ने के कारण हुआ है। गांव में तालाब के साथ सड़क है। तालाब में रिटेनिंगवाल भी नहीं हैं। रिटेनिंगवाल नहीं होने के कारण सड़क कट कर सिकुड़ गई है। यह मेन रास्ता है। ग्रामीणों ने तालाब की रिटेनिंगवाल निकालकर रास्ता बनाने की मांग प्रशासन से की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें