फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला भवन होगा ध्वस्त

विज्ञापन
सीआरओ परिसर की जमीन पर हुआ कब्जा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

कंपनीबाग स्थित मुख्य राजस्व अधिकारी आवास के परिसर में अनियमित रूप से निर्माण कराए गए दो मंजिला भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई लगभग दो माह पहले अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर हो रही है।
विज्ञापन

 उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर की ओर से मुराती देवी पत्नी रामकिशोर को मकान ध्वस्त करने से पहले नोटिस जारी किया गया है। इसमें जमीन के साक्ष्य मांगे गए। सीआरओ आरडी पांडेय ने बताया कि जमीन सरकार के नाम दर्ज है, जिस पर जबरिया मुराती देवी ने भवन का निर्माण करा लिया। बताया कि पहले तो जमीन को खारिज करके उसे सरकार के नाम की जाएगी, उसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसके लिए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मुराती देवी को कोर्ट की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि किस आधार पर सरकारी जमीन को जमन-15 में अंकित कराया गया। महिला से जमीन होने का साक्ष्य मांगा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया तो जमीन को खारिजकर उसे सरकार के नाम दर्ज कर दिया जाएगा और नियमानुसार अवैध निर्माण मानते हुुए भवन को ध्वस्त करा दिया जाएगा। अवैध निर्माण की रिपोर्ट तहसीलदार बस्ती की ओर से दी गई। इसी आधार पर उपजिलाधिकारी न्यायिक के यहां राज्य बनाम मुराती देवी के नाम वाद दायर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें