फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन घर, सैकड़ों बीघा गेहूं राख

Wed, 13 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुबाौलिया में अाआग लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आग की विनाशलीला जारी रही। कहीं खेत में खड़ी गेहूं की फसल किसानों की आंखों के सामने ही जलकर रख हो गई तो कहीं आग ने पल भर में आसमान तले ला दिया। अगलगी की घटना में तीन दर्जन आशियाने और सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। कई मवेशी जिंदा जल गए। लालगंज थाना के दसकोलवा में मवेशियोें को बचाने में एक व्यक्ति खुद झुलस गए। 

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार बैरागल ( छोटका पुरवा) में बुधवार की दोपहर 12 बजे लगी आग में दो दर्जन छप्पर जल कर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर  ब्रिगेड के साथ मिलकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गांव के राजेंद्र  यादव, जोखू प्रसाद, मो. नईम, शिवदास, रामचंद्र, रामशंकर, रामशब्द, बड़कान, सुखदेव, राजमन, सुरेमन, सोमई, हृदयराम, प्रकाश, हरीराम, छांगुर, सधई, सुहागा, बुधिराम, हिरावन ,जयराम, राम बुझारत, ओरवनी, जगदीश, सुनील, मुनिराम, पिंकी, बबलू आदि का छप्पर का मकान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जयदीप दुबे, बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्र, कानूनगो हरिश्चंद्र, हलका लेखपाल राजेश्वरी उपाध्याय, सेक्रेटरी बजरंग बाण चौधरी, उदयराज वर्मा, अरविंद कुमार आदि ने मौके पर हुए नुकसान का आंकलन किया। ग्रामीणों ने बताया कि आग से गांव में 20 से 25 लाख रुपये की संपत्ति जली है। बिजली कटने के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के सुकाली पुरवा में आग से खेत में काट कर रखी गेहूं की फसल राख हो गई। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरडाड़ गांव के सुकालीपुरवा गांव में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब गांव के सटेे दक्षिण तरफ के सिवान में प्रधान राजेंद्र चौधरी की पांच बीघा गेहूं की काट कर रखी फसल जल गई। आग से ट्रैक्टर ट्राली का पहिया भी जल गया।

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बिहारीगंज गांव मे बुधवार की सुबह करीब आठ  बजे त्रिभुवन पुत्र नीबर के फूस के रिहायसी मकान में चूल्हे से उठी चिन्गारी से आग लग गई। जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा राशन, कपड़ा चारपाई समेत घर गृहस्थी का सभी सामान जल कर राख हो गया। बगल में बंधी गाय भी बुरी तरह से झुलस गई।

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पैकोलिया थाने के पिपरा काजी गांव में बुधवार को सुबह 10 बजे गांव के असगर अली के घर चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को जला दिया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दसकोलवा निवासी राम कमल पांडेय की झोपड़ी में बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे आग लग गई। घारी में आग लगी देख रामकमल झोपड़ी में बंधे जानवरों को बचाने के लिए दौड़े। आग से जानवर को तो नहीं बचा पाए बल्कि राम कमल बुरी तरह से झुलस गए। गांववालों के प्रयास से बोरिंग पर लगा पंप सेट चालू कर आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी में बंधी गाय व उसके बछड़े की मौत हो गई। झोपड़ी में रखी साइकिल व अन्य सामान भी जल गए। गंभीर रूप से झुलसे राम कमल पांडेय को कैली अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा, मल्हवार, देवरा, भीटा और तैलौरा गांव में बुधवार को लगी आग में लगभग सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल के अनुसार कोहरा में दो, देवरा में 65, महरा देऊरा में आठ, मल्हवार, भीटा और तैलौरा में 80 किसानो की गेहूं की फसल जली है। अभी कितनी फसल जली है इसके बारे में सही आंकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


बेटियों की शादी का सामान जला
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के बैरागल के छोटका पुरवा गांव में बुधवार की दोपहर लगी आग में गांव की तीन बेटियों के शादी के अरमान भी जल गए। उनकी शादी के लिए एकत्रित किए गए सारे सामान पल भर में ही आंखों के सामने राख हो गए। गांव की राधिका पुत्री स्व0 धनई, सुमन पुत्री राजमन और मंजू पुत्री सुखदेव की शादी अगले महीने होनी है। शादी के लिए जरूरी सामानों को खरीद कर घर में रखा गया था। अचानक लगी आग में शादी के लिए खरीदे गए सारे सामान जलकर नष्ट हो गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें