दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चरवा थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव के समीप बुधवार की दोपहर एक वृद्ध महिला की क्षत-विछत लाश मिली। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने ट्रैक पर लाश देखी, तो उनके होश उड़ गए। शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पर, पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों में चर्चा है कि वृद्धा आस-पास के किसी गांव की रहने वाली होगी।