फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया रहा सांप्रदायिक अराजकता का मुद्दा 

विज्ञापन
अपराध् - फोटो : ramesh mishra
विज्ञापन
बस्ती। जिले में शांति-व्यवस्था को चुनौती दे रहे सांप्रदायिक अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस रणनीति तैयार कर रही है। माह-ए-रमजान के अंत में ईंद-उल-फितर व अन्य त्योहारों को देखते हुए बेवजह धार्मिक मुद्दे को हवा देने वाले तत्वों को रडार पर रखा जाएगा। रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में संपन्न हुई क्राइम मीटिंग में यह मुद्दा छाया रहा। एसपी कृपाशंकर सिंह ने दे टूक कहा कि जिले के संवेदनशील स्थलों का पहले से चिह्नांकन करके वहां असमंजस की स्थिति पैदा करने वालों को पाबंद किया जाए।  
विज्ञापन


गोष्ठी की शुरुआत में विगत माह के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले जवानों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान थाने स्तर पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके अलावा मादक द्रव्यों की अवैध बिक्री पर रोक, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारन्टियों की गिरफ्तारी के अलावा प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण का आदेश दिया गया।  मुकदमे दर्ज न करने की शिकायतों के मद्देनजर एसपी ने मुकदमों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करने को कहा। जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, हत्या, डकैती-लूट, नकबजनी व चोरी जैसी घटनाओं का अनावरण न करने वाले थानेदारों की अलग-अलग क्लास हुई। इस दौरान एएसपी रोहित मिश्र, सीओ एसएन सिंह, पवन गौतम के अलावा अन्य अधिकारी और थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें