कलेक्ट्रेट की तरफ से कटरा स्थिति एक कंप्यूटर सेंटर पर जा रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रवास सिंह के गले से स्नेचरों ने चेन उड़ा दी। घटना से भौचक महिला नेत्री जब तक कुछ समझ पातीं तब तक चेन स्नेचर कटरा पानी की टंकी से होते विकास भवन की ओर मुड़कर गायब हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रवास सिंह ने बताया है कि वह भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए बस्ती आई थीं। वह कटरा चुंगी के पास स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से कुछ जरूरी कागजात लेेने रजिस्ट्री कार्यालय के बगल वाली सड़क से होकर जा रही थी। जैसे ही वह कर्मचारी आवास के पास पहुंचीं पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन ले उड़े। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक दोनों युवक बाइक से पहले पानी की टंकी के पास पहुंचे और वहीं से वह विकास भवन की ओर मुड़ गए, बाद में किधर गए पता नहीं चल सका।
युवकों के बारे में बताया कि दोनो ने मुंह बांध रखा था। बाइक पर आगे बैैठा युवक लंबा और पीछे वाला कद में छोटा था। इधर, घटना की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इधर, घटना की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भाजपाइयों को जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली, वह इंद्रवास सिंह के पास पहुंच गए।