फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामला में मंदिर के बाबा की हत्या

Thu, 26 May 2016 12:47 AM IST
beaure,amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना दामला में खंडहर हो चुके प्राचीन शिव मंदिर में रहने वाले बाबा की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। मंदिर के बाबा की हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही गांव दामला व क्षेत्र के भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। सदर थाना पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन



बाद में दामला निवासी शिवकुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव दामला के सरपंच नरेश सैनी, चौकीदार मंजूर हसन व मामचंद ने बताया कि पुराना दामला के खंडहर हो चुके प्राचीन शिव मंदिर में चुंडीवाला बाबा पिछले लगभग 10 वर्षों से रह रहा था। वह गांव व क्षेत्र में भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों ने लकड़ी की फट्टियों व अन्य तेजधार हथियारों से बाबा चुंडीवाला के सिर व मुंह पर वार करके उसकी हत्या कर दी।

सुबह गांव के कुछ लोगों ने बाबा के शव को खून से लथपथ पडे़ देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो बाबा के शव के पास 4-5 शराब की बोतल, चाऊमीन व अन्य खाने-पीने के सामान के अलावा कुछ गिलास भी पड़े मिलें।
विज्ञापन


जिसे देखकर यह प्रतीत होता है कि कुछ लोगों ने रात के समय बाबा के साथ बैठकर शराब पी होगी और बाद में बाबा की हत्या कर दी। बाबा की हत्या किए जाने से गांव के लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। इस बारे में सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मौके से मिले सामान के आधार पर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें