बायपोखर के नजदीक पचौरा के पास शुक्रवार देर रात दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के मुताबिक मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी जितेन्द्र (25) पुत्र राधेश्याम पाण्डेय रात करीब पौने ग्यारह बजे बस्ती से ड्यूटी पूरी करके अपने घर जा रहे थे। दूसरी ओर मुंडेरवा की तरफ से मड़वानगर को गौरव बाइक से आ रहा था। पचौरा के पास दोनों में टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं।आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद प्लास्टिक कांप्लेक्स के चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया। बताने के आधार पर चौकी इंचार्ज ने घर वालों को भी सूचना दी।
पुलिस का कहना था कि दोनों की हालत गंभीर थी। जिसमें से जितेंद्र पांडेय की बाया पैर टूट गया तथा सिर में भी गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रात में ही लखनऊ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। शनिवार शाम करीब चार बजे जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि की दूसरे बाइक सवार गौरव (30 वर्ष) पुत्र दशरथ निवासी मड़वानगर की भी हालत में सुधार न देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार वाले गौरव को लेकर शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे लखनऊ मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, पहुंचने के पहले ही गौरव ने दमतोड़ दिया।