फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मानिकचन्द। रुधौली थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा खुर्द गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाई की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रुधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र के छपिया रघुवंश निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार कन्नौजिया पुत्र बहरैची अपनी पत्नी के मामा की बेटी की शादी में शामिल होने सपरिवार भिटिया कला गांव गए थे। घर पर बेटी अकेले थी। जिसे लाने दोबारा अपने गांव जा रहे थे। अभी ये भिटिया कला गांव से थोड़ी दूर गए ही थे कि सामने से आ रहेे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार ठोकर लग गई। बाइक चालक दिनेश ठोकर लगते ही सड़क किनारे के गहरे गड्ढे में बाइक सहित जा गिरे। गंभीर हाल में बाइक के नीचे दबे रहे दिनेश किसी तरह मोबाइल फोन से घर वालों को घटना की जानकारी दे सके। आनन-फानन जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचते तब तक दिनेश बेहोश हो चुके थे। सूचना पर पहुंचे डॉयल 100 पुलिस के प्रभारी ने जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए और रुधौली पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी। शनिवार सुबह रुधौली पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
दिनेश की पत्नी विद्यावती की ननिहाल भिटिया कलां गांव में है। पत्नी के नाना-नानी, मामा-मामी का देहांत वर्षों पहले हो गया है। मामा की बेटी की देखरेख दिनेश और विद्यावती ही करते थे। यही लोग मामा की बेटी के शादी कर रहे थे। बाइक से पहले अपनी पत्नी विद्यावती, बेटा कृष्णचन्द (18) व ओमचन्द (13) को भिटिया कला में छोड़कर आए थे। घर पर बची अकेली बेटी को लेने जा रहे थे। शादी व विदाई हो जाने के बाद घर पर जुटे मेहमानों और गांव के लोगों को हादसे की जानकारी दी गई तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

 तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
 दिनेश अपने बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए मुंबई में रहकर काम करते थे। अभी पत्नी के दिवंगत मामा की लड़की की शादी कराने के लिए कुछ दिन पहले मुंबई से घर आए थे। तब से शादी की व्यवस्था में ही लगे रहे। कमाऊ मुखिया की मौत से तीनों बच्चे कृष्णचन्द, बेटी ममता, बेटा ओमचन्द और पत्नी विद्यावती का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें