फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: युवती के शरीर पर कट के करीब 65 निशान, पुलिस खंगाल रही फुटेज

Sun, 19 May 2019 12:08 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सेक्टर-तीन में युवती की हत्या बेहद निर्ममता से की गई। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर किसी धारदार हथियार से काटने के करीब 65 निशान हैं। इतना ही नहीं, पुलिस कार्रवाई पता लगाने को हत्यारोपी दोबारा घटनास्थल पर गया। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है। हालांकि, पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। शनिवार को पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच तीन डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


सेक्टर-तीन स्थित एक मकान में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने एक युवती का अर्धनग्न हालत में शव बरामद किया था।  उसके पूरे शरीर पर किसी धारदार हथियार से कट के निशान थे। सिर में भी लाठी से वार किया गया था। युवती के माता-पिता शिक्षक हैं और छोटा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है। दिन में घर में कोई नहीं था।

दोपहर जब युवती का भाई स्कूल से लौटा तो घटना का पता चला। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्यारोपी ने बहुत ही गुस्से में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि दो दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच में थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की भी कई टीम लगी हैं।
विज्ञापन


वारदात के बाद दोबारा मौके पर दिखाई दिया आरोपी 
बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए पुलिस को वारदात के बाद दोबारा भी आरोपी भीड़ में दिखाई दिया। माना जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर क्या स्थिति है, पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है? आदि की जानकारी लेने के लिए आरोपी मौके पर पहुंचा।

आशंका है कि आरोपी आसपास का ही रहने वाला है। इसलिए उसे सीसीटीवी कैमरों की भी पूरी जानकारी है, जिस कारण उसने अपना चेहरा ढका हुआ है। इस मामले में पुलिस युवती के साथ 12वीं व कोचिंग सेंटर पर साथ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से भी पूछताछ करेगी। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बता रही है। सेक्टर-सात थाना प्रभारी योगवेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें