फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप

Wed, 01 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के जखनी गांव में विवाहिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध जानलेेेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में रामपुर रेवटी थाना मुंडेरवा निवासी हरिकेश ने कहा है कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के जखनी गांव में रामअवतार के साथ ब्याही उनकी बहन किरन (30) गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जिला अस्पताल पहुंचे। वहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। उसकी हालत नाजुक देखकर बाद में जिला अस्पताल के डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हरिकेश का आरोप है कि उसकी बहन को उसके पति ने ही पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया है। 

पुलिस ने आरोपी पति रामअवतार पुत्र सारथी के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।विवेचक सोनूपार चौकी प्रभारी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह भी मामूली रूप से झुलस गया है। उसके मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें