फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी के बाद जाम हो गया शहर

Wed, 03 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में मंगलवार को पंद्रह परीक्षा केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा दो पालियों में कराई गई। शहर के केंद्रों पर परीक्षा छूटने के समय बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के जमा होने से केंद्रों के बाहर जाम लग गया। शहर के कंपनीबाग, गांधीनगर, जीआईसी के सामने, रोडवेज आदि जगहों पर जाम के चलते लोगों को जूझना पड़ा। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, एपीएनपीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज और सक्सेरिया इंटर कॉलेज में परीक्षा कराई गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 12335 परीक्षार्थियों को शामिल होना था।

पहली पाली में सुबह दस बजे से लेकर दिन के साढ़े बारह बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर के परीक्षार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इसके बाद प्राथमिक स्तर के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दिन में ढाई बजे जैसे ही परीक्षा छूटी अभिभावकों और परीक्षार्थियों के हुजूम के चलते शहर में जाम लग गया।
विज्ञापन


कंपनीबाग, एपीएनपीजी कॉलेज के सामने, बेगम खैर, खैर इंटर कॉलेज से लेकर गांधीनगर मुख्य बाजार तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोग जाम में बुरी तरह फंस गए। जाम में फंसने से आम लोगों के अलावा स्कूली बच्चों को काफी असुविधा उठानी पड़ी।

इसको देखते हुए कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस के कर्मी हड़बड़ी में परीक्षा केंद्रों के पास पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाने में इनको सफलता मिली। यही स्थिति शाम को प्राथमिक स्कूल स्तर के शिक्षक पात्रता परीक्षार्थियों के छूटने के समय भी हुई।

शहर के अलावा देहात के क्षेत्रों में जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओड़वारा,  कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी, किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया, देशराज नारंग इंटर कॉलेज, बाबूराम जयजय राम रामबहादुर कॉलेज पटखौली में परीक्षा कराई गई।

953 ने परीक्षा छोड़ी
टीईटी परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 12335 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें प्रथम पाली में 8474 परीक्षार्थी पंजीकृत में से 7879 ने परीक्षा दी। शेष 595 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 3861 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3503 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 358 रही। एडीएम ने बताया कि इस प्रकार कुल 953 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

अधिकारियों ने की निगरानी
टीईटी परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों पर नामित अधिकारियों ने परीक्षा को सुचारु रुप से कराने में सहयोग दिया। शहर में एसडीएम सदर रामप्रसाद के साथ जिला कृषि अधिकारी डा सतीशचंद्र पाठक, बीईओ विजय ओझा, डीडीओ डीडी शुक्ल, बीईओ उदयभान कुशवाहा, बीडीओ सल्टौआ सुशील कुमार पांडेय व बीईओ घनश्याम वर्मा ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्था देखी।

एसडीएम हर्रैया आरबी सिंह, सहायक निदेशक रेशम आरएन मल्ल, उपायुक्त मनरेगा अनिल कुमार सिंह, बीईओ रामबहादुर वर्मा, पीडी डीआरडीए डीपी सिंह, बीईओ  सुभाष चंद्र वर्मा, एसडीएम भानपुर एससी शर्मा के साथ समाज कल्याण अधिकारी  रणविजय  सिंह, बीईओ जगदीश यादव, विकलांग कल्याण अधिकारी राजकुमार सिंह, बीईओ शैलेंद्र कुमार, सीवीओ डॉक्टर जीसी द्विवेदी व बीईओ राजेश कुमार, देशराज नारंग इंटर कालेज और बाबूराम जयजय राम रामबहादुर पटखौली में एसडीएम रुधौली चंद्रशेखर मिश्र के साथ एएमए उदय शंकर सिंह, बीईओ तिलक राम वर्मा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र यादव व बीईओ अखिलेश सिंह डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें