फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से वसूली पर कार्रवाई 

Wed, 30 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बस्ती। ओपेक कैली अस्पताल में मरीजों से पैथोलॉजी जांच के नाम पर रुपये लेने वाले दो लैब टेक्नीशियन को मंगलवार को डायरेक्टर डॉ सुरेश्वर नाथ त्रिपाठी ने आफिस अटैच करते हुए इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। अस्पताल के सीएमएस को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


ओपेक कैली के डायरेक्टर डॉ सुरेश्वर नाथ त्रिपाठी ने बताया कि होली के पहले भी लैब टेक्नीशियन हरीश चंद्रा और संजय उपाध्याय के खिलाफ मरीजों से जांच के नाम पर पैसा लेने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होने इन दोनों को चेताया था। लेकिन ये अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे।

बताया कि उन्होने पैथालोजी सहित अन्य जगहों पर जांच व परामर्श निशुल्क का बोर्ड चस्पा करा दिया है। बावजूद मरीजों को गुमराह कर पैसा लेने की शिकायत चली आ रही थी। इसी क्रम में वे जब पैथालोजी में पहुंचे तो दोनों को इस कार्य में लिप्त पाया। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लैब से इनको तुरंत कार्यमुक्त करते हुए आफिस से अटैच कर दिया। शासन व स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखकर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। साथ ही सीएमएस डॉ आरपी वर्मा को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें