फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मां-बेटे पर तेजाब फेंका

Sat, 16 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर(बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव में बृहस्पतिवार की देर रात बरामदे में सो रहे मां-बेटे पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। हालांकि ज्यादातर तेजाब रजाई पर ही रह गया, कुछ छींटे मां बेेटे के चेहरे पर पड़े, जिससे दोनों झुलस गए। दोनों का उपचार सीएचसी गौर में कराया गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बेलहिया गांव की 50 वर्षीय नूर अमीना और उनका 10 वर्षीय पुत्र हलीम दोनों बृहस्पतिवार की रात घर के बरामदे में पुआल डालकर जमीन पर सो रहे थे। उनका आरोप है कि रात में तीन बजे के करीब उनके घर के सामने रहने वाले पट्टीदार का लड़का गुलाम हुसेन ने उन पर तेजाब फेंक दिया। उनके चेहरे झुलस गए।

इस मामले में पीड़ित नूर अमीना के पुत्र सद्दाम हुसेन ने गौर पुलिस को गुलाम हुसेन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक गौर रमेश ने कहा कि पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों के बीच कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें