बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को विभाग प्रमुख की
अध्यक्षता में गांधीनगर स्थित परिषद कार्यालय पर हुई। जेएनयू में संसद हमले
के गुनहगार अफजल गुरू की बरसी मनाने, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने
जैसे क्रिया कलापों की निंदा की गई।
बैठक में विशेष रूप से मौजूद
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम ने कहा कि जेएनयू में पहले से ही
ऐसे विचारों का पोषण होता आ रहा है। सरकार ने इस मामले में कार्रवाई कर ऐसे
तत्वों को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दे दी है।
बैठक का संचालन
करते हुए अभाविप के प्रांत सह मंत्री व केडीसी के छात्रसंघ अध्यक्ष
भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि कुछ सिरफिरे और राष्ट्रद्रोही भारत में रहकर
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, हिंदुस्तान के बर्बादी तक जंग जारी
रखने की बात करते हैं।
सरकार ऐसे लोगों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई
करे, जिससे दुबारा ऐसा कोई दुस्साहस न कर सके। राहुल गांधी और सीताराम
येचुरी, डी राजा जैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। एपीएन पीजी कालेज
के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्कर मिश्र और गोपेश्वर त्रिपाठी ने शिक्षा के
मंदिर में देशद्रोही कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
अभाविप
के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष सिंह और विभाग संगठन मंत्री मनीष ने
कहा कि जेएनयू के दोषियों को उन्ही की भाषा में समझाने की जरूरत है। बैठक
के बाद कंपनी बाग चौराहे के पास जेएनयू के देशद्रोहियों का पुतला जलाया
गया।
इस मौके पर राजमंगल सिंह, रविद्र सिंह, अवनीश पांडेय, आदित्य
सिंह, आदर्श पटेल, कबीर तिवारी, अर्जित गुप्ता, सुनील बागी, जगजीवन सिंह,
विजय भान, प्रेमप्रकाश, आशुतोष चौधरी, विमलेश तिवारी, अखंड प्रताप सिंह आदि
मौजूद रहे।