फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराईं, घायल महिला की मौत

विज्ञापन
मौत की खबर सुनकर रोते-बिलखते शहीदुन्निशा के घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर बाजार। फोरलेन स्थित कर्मा देवी महाविद्यालय के पास सोमवार देर रात दो बाइक टकरा गईं। एक बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हुईं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक पति की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन

दुर्घटना सोमवार रात करीब सवा 10 बजे हुई। नगर थाना क्षेत्र के कैप्टन नगर (बसहवा) निवासी मोहम्मद रजा अपनी पत्नी शहीदुन्निशा (45)को बाइक पर बैठाकर बस्ती किसी काम से गए थे। वापसी में देर रात हो गई थी।  अभी फुटहिया पुलिस चौकी के पास स्थित कर्मा देवी महाविद्यालय नजदीक पहुंचे ही थे कि कप्तानगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल होकर दंपती सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फुटहिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल पहुंचते ही शहीदुन्निशा की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मोहम्मद रजा का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हेलमेट नहीं लगा होने से मो. रजा के सिर में भी गंभीर चोट लगी है। जबकि दूूसरा बाइक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है। शहीदुन्निशा का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा।


शहीदुन्निशा की मौत से टूटा परिवार
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के बसहवा निवासी शहीदुन्निशा की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरा परिवार टूट गया। हादसे में पति गंभीर हाल में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। परिवार की चीख से हर कोई गमगीन है। 
विज्ञापन

शहीदुन्निशा अपने पति मो. रजा के साथ सोमवार रात करीब सवा 10 बजे बस्ती शहर से बाइक से लौट रही थीं। वापस आते समय फुटहिया पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर कर्मादेवी महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर घायल हुए। अस्पताल में शहीदुन्निशा की मौत हो गई जबकि गोरखपुर मेडिकल में पति का इलाज चल रहा है। शहीदुन्निशा के सात बच्चे हैं, जिसमें नाजिया, रूखशाद, साजिया, गुड़िया, हसन, हुसैन व सलीम हैं। घर में मां की मौत की खबर मिलते ही बच्चे रोने लगे। आसपास के लोग भी पहुंचे। बच्चों को ढांढस बंधा रहे थे लेकिन छोटे बच्चों की चीख से उनके भी आंसू छलकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें