फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में आए युवक ने काटा गला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ससुराल में आए युवक ने काटा गला
नशे में ब्लेेड खुद पर चलाई, हालत गंभीर
दुबौलिया क्षेत्र के बैरागल गांव में घटना
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। क्षेत्र के बैरागल गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे ससुराल में आए एक युवक ने शराब के नशे में ब्लेड से गला काट लिया। गहरा जख्म होने से ज्यादा मात्रा में खून गिरने लगा। घबराए ससुराल वालों ने डॉयल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन

बैरागल गांव निवासी जियालाल गुप्ता के तीसरे नंबर के दामाद राजेंद्र ऊर्फ जितेंद्र (30) निवासी गायघाट कलवारी शराब के नशे में सोमवार को ससुराल बैरागल पहुंचा। किसी बात पर पत्नी केशरा से मारपीट करने लगा। इसके चलते पत्नी ने अपने आप को बचाने के लिए कमरे में बंद कर लिया। दरवाजा खुलवाने में विफल राजेंद्र ने पास में रखे सेविंग ब्लेड से अपना गला रेत लिया। यह सब देख रहे लोगों ने घर के बगल खेत में काम कर रही जियालाल कि पत्नी को सूचना दी। लेकिन तब तक राजेंद्र बेहोश हो गया था। दामाद की हालत देखकर अवाक रहे परिवार के लोगों ने तत्काल डॉयल 100 पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पत्नी केशरा और सास के मुताबिक राजेंद्र शराब का आदी है। आएदिन पत्नी से मारपीट करता रहता है। इससे पत्नी नाराज होकर द़ो दिन पूर्व अपने मायके चली आई थी। उसी को ले जाने की जिद कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें