फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर बालू माफिया करा रहे अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉर्डर पर बालू माफिया करा रहे अवैध खनन
विज्ञापन

विक्रमजोत क्षेत्र में खेत से निकाल रहे बालू, नाराजगी
प्रशासन के डंप बालू को चोरी छिपे पार करा रहे माफिया
किसानों ने डीएम और सीएम पोर्टल पर की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। शासन-प्रशासन कुछ भी कर ले मगर अवैध बालू खनन का धंधा बंद नहीं हो रहा। जिले की सीमा घघौवा चौकी क्षेत्र के रिधौरा पुरवा, माचा, केशवपुर, भैरोपुर, रानीपुर कठवनिया, रामनगर में खेतों से बालू निकाले जाने पर किसानों ने डीएम, सीएम के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र में सरयू नदी की खड़ी ढाल के बावजूद जगह जगह घाट बनाकर अवैध खनन शुरू है। सरयू नदी का मुंडेरीपुर, भदोई, बाघानाला और सहजौरा में बाढ़ के दिनों में जबरदस्त कहर होता है। कटानग्रस्त नदी के सटे इलाकों में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्रॉली वालों ने देखते देखते बड़ी मात्रा में बालू खोद कर बेच लिया है। घघौवा पुलिस चौकी क्षेत्र में रामनगर, रानीपुर कठवनिया और केशवपुर में वर्ष 2016-17 में प्रशासन ने जब्त किया गया बालू डंप किया है। माफिया उसे भी पुलिस की मदद से चोरी-छिपे बेच रहे है। यह कार्य दिन ढलते ही शुरू हो जाता है। निर्माणाधीन विक्रमजोत-लोलपुर बांध के आसपास के किसानों के खेतों में से बालू निकाले जाने पर लोगों में नाराजगी है। शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को ऑनलाईन पोर्टल पर भी की है। पुलिस चौकी विक्रमजोत और घघौवा के क्षेत्र में पड़ने वाले ये अवैध खनन स्थल रात में माफिया की गिरफ्त में होते हैं। केशवपुर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामदुलारे मिश्र, प्रेमचंद्र, अवनीश कुमार, जगदीश, जयप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि इस क्षेत्र में अवैध बालू खनन मुख्य धंधा बन गया है। अवैध खनन की वजह से सरयू नदी की कटान केशवपुर, माचां, मुंडेरीपुर, रामनगर, रानीपुर कठवनिया में सर्वाधिक कटान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें