फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... हादसे में महुली ब्लाक प्रमुख का परिवार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

हादसे में महुली ब्लॉक प्रमुख का परिवार जख्मी
फोरलेन पर कप्तानगंज के खजुहा के पास हुआ हादसा
लखनऊ परिवार पहुंचाने जा रहे थे प्रमुख के भाई व उनका परिवार
झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हुई स्कार्पियो
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन पर कप्तानगंज क्षेत्र के खजुहा के पास रविवार दोपहर गोरखपुर की ओर से लखनऊ की तरफ जा रही एक स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में स्कार्पियो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। घटना के वक्त खजुहा से गुजर रहे सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा हादसा देख मौके पर रुके और सरकारी वाहन से घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां से एक घायल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच कुछ देर के लिए फोरलेन के पश्चिम जाने वाली लेन पर यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त बोलेरो हटवाने के बाद यातायात बहाल हो सका।
लखनऊ के विनीत खंड में रहते वाले संतकबीरगनर जिले के महुली ब्लॉक के प्रमुख सत्यपाल पाल के भाई सुनील पाल का परिवार रविवार दोपहर लखनऊ जाने के लिए स्कार्पियो से निकला। गाड़ी में सुनील पाल के अलावा उनकी पत्नी पूनम पाल, बेटी सुभि (8), रुचि (5), कान्हा (3) के अलावा साढ़ू का बेटा राज गौरव सिंह सवार थे। जिसे गोरखपुर खजनी के छताई निवासी वकील खान चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक फोरलेन पर कप्तानगंज के खजुहा के पास चालक को एकाएक झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में सुनील पाल के अलावा ड्राइवर, राज गौरव सिंह घायल हो गए। गौरव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की चपेट से दो लोग घायल
कलवारी। डीजल लेने पेट्रोलपंप जा रहे साइकिल सवार बाइक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में दोनों घायल हुए हैं। हेलमेट नहीं लगा होने से बाइक चालक को सिर में भी चोट लगी है। दुर्घटना रविवार शाम करीब तीन बजे कलवारी पेट्रोल पंप के सामने हुई। बरईजोत निवासी लालमन दोपहर में साइकिल से डीजल लेने कलवारी पेट्रोलपंप आ रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप की तरफ मुड़े कि कुसौरी से आ रहे बाइक सवार की साइकिल में ठोकर लग गई। लालमन गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक चालक शाहिद निवासी टांडा अम्बेडकर नगर भी घायल हुए हैं। शाहिद अपनी ननिहाल कुसौरी थाना कलवारी से वापस अपने घर अंबेडकर नगर जा रहे थे। बाइक चालक शाहिद के भी सिर तथा चेहरे पर चोट लगी है। हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के लिए भेजा। दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे एचसीपी अमर नाथ यादव ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें