फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि खुदवा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एक पखवारा पूर्व संदिग्ध हालात में किशोर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिवारीजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग पर एडीएम ने रविवार को भूमि खुदवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग गांव के ढेकुलहिया पुरवे गांव निवासी 11 वर्षीय किशोर इंद्रेश के परिवारीजनों का आरोप है कि आम बीनने के दौरान बाग में जाने पर कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इसमें गंभीर रूप से घायल होने पर आरोपी ही किशोर को इलाज के लिए आजमगढ़ ले गए, जहां मृत्यु हो गई। बाद में शव को गुपचुप ढंग से चहोड़ा घाट पर दफन कर दिया गया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मामले में लगातार आलापुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिता के मुताबिक इस पर उन लोगों ने एडीएम गिरिजेश त्यागी से मुलाकात की। एडीएम ने भूमि खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में रविवार को एसडीएम हरिराम, तहसीलदार सुदामा वर्मा, थानाध्यक्ष कृष्णकांत भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और भूमि को खुदवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष कृष्णकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें