फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में दंपती की बाइक, मासूम की मौत

Fri, 01 Mar 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
बभनान के हर्रैया चौराहा स्थित घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बभनान। चार वर्षीय मासूम के साथ बाइक से जा रहे दंपती ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। अनियंत्रित होकर गिरने से महिला की गोद से मासूम छिटकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक को थाने ले आई।
विज्ञापन

दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई सुभाष नगर के स्टेशन रोड स्थित बीएसएनल टॉवर के पास हुई। पड़ोसी गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के टीकर गांव के डुमरीपुर मजरा निवासी अलीम शाह अपनी पत्नी शकीला खातून व 4 वर्षीय पुत्र गुलाम वारिस के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। अलीम की पैकोलिया क्षेत्र के बेलसर गांव में ससुराल है। बभनान-हरैया मार्ग स्थित बीएसएनएल टॉवर के पास पहुंचे थे कि पीछे आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक की अपनी चपेट में ले लिया। इससे अनियंत्रित होकर बाइक समेत सभी गिर गए। चार वर्षीय मासूम गुलाम वारिस ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। पहिया गुजरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही भीड़ जुट गई। मौके पर गौर पुलिस भी पहुंच गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गौर संजय नाथ तिवारी ने बताया चालक को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें