बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डालने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छह लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में मोहम्मद आलम उर्फ राजू के साथ ब्याही 23 वर्षीय शाहिरा खातून की छह जून को जलने से मौत हो गई थी। उसके पिता वसीम खां पुत्र मकबूल निवासी गंधरिया थाना विशेषरगंज जनपद बहराइच ने परशुरामपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी होने पर उन लोगों ने उसे जलाकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने पति मो. आलम उर्फ राजू पुत्र मो. शफी, सास मैसरजहां, ननद अंजुम, पति के भाई शब्बू, सैफ, ससुर मोहम्मद शफी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की रात पुलिस ने पति को छोड़ सभी को गिरफ्तार कर लिया।