फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद चढ़ाकर लौटते समय हादसा, दो की मौत

विज्ञापन
गगन की मौत के बाद रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बभनान/बस्ती। कस्बे से सटे गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान मनकापुर मार्ग पर करमा के समीप बोलेरो व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। स्वामीनारायण छपिया मंदिर पर प्रसाद चढ़ा कर लौटते समय हादसा हुआ।  
विज्ञापन

 नगर पंचायत बभनान के गौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या दो पटेल नगर निवासी 19 वर्षीय गगन तिवारी व 18 वर्षीय अनूप कुमार पांडेय बाइक से स्वामी नारायण छपिया मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गए। वापसी में छपिया थाने करमा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई। गगन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अनूप पांडेय को गंभीर हालत में 102 नंबर एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा ले जाया गया, जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर छपिया जयदीप दुबे ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जे रहे हैं। 
नई बाइक का पूजन कराने गए थे गगन
बभनान। पिता के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करने वाले गगन अभी माह भर पहले घर आये थे। दो दिन पहले नई हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक खरीदे थे। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को छपिया मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गये थे।  नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर के इन दो परिवारों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। गगन के छोटे भाई 17 वर्षीय चमन, 14 वर्षीय विवेक के अलावा माता रीता मानो बेसुध हो गई हों। बगलगीर दोस्त अनूप कुमार पांडे के पिता की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से वह अपनी माता के साथ घर रहकर खेती करते थे। उनके पिता श्रीनिवास का अभी छह माह पूर्व ही निधन हुआ था। उनके बड़े भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें