फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर शिक्षक की मौत

Sun, 02 Dec 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
शव रेलवे ट्रैक पर मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिनिच (बस्ती)। पूर्वोत्तर रेलवे के गौर-टिनिच स्टेशन के बीच रविवार सुबह मालगाड़ी से कटकर 28 वर्षीय कोचिंग शिक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन

टिनिच स्टेशन पर दिए गए मेमो के जरिए जानकारी होने के बाद रेलवे व गौर थाने की पुलिस पहुंची। परिवार के लोगों के मौके पर पहुंचकर पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घरवालों के बयान और हालात को देखते हुए आत्महत्या की बात कही जा रही है। लेकिन वजह के बारे में फिलहाल किसी को जानकारी नहीं है।
गौर थाने घुरकुंआ गांव निवासी राम स्वरूप के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बच्चों को ट्यूशन (कोचिंग) पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पिता के अनुसार रविवार सुबह सात बजे घर से नित्यक्रिया के लिए निकले। काफी देर होने पर परिवार के लोग पता लगाने लगे, लेकिन रविवार होने के कारण उन्हें अनुमान था कि कहीं किसी काम से देर हुई होगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे सूचना मिली कि बलुआ समय माता के स्थान से सौ मीटर पूरब रेलवे पोल संख्या 28 के निकट अप ट्रैक पर सुबह 10 बजे के करीब एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली। बताया गया कि बस्ती से गोंडा की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी है। मालगाड़ी के ड्राइवर ने टिनिच स्टेशन पर मेमो दिया। जिसके बाद ट्रैक पर काम कर रहे गैंगमैन ने शव हटाकर ट्रैक साफ किया। मौके पर पहुंचे दीपक के पिता ने उसकी पहचान की। प्रभारी निरीक्षण राम समुज प्रभाकर ने बताया आत्महत्या का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन


आत्महत्या, हादसा या कुछ और
रमेश चंद्र मिश्र
टिनिच। 28 साल के दीपक भले ही नौकरी नहीं करते थे लेकिन बेरोजगार भी नहीं थे। बच्चों को कोचिंग पढ़ाने की उनमें कूबत थी। जिसकी आज भी निजी सेक्टर में अच्छी-खासी पूछ है। बावजूद इसके एकाएक घोर हताशा में डूब जाना हर किसी को खटक रहा है। मगर तात्कालिक हालात में उसके पास इसके अलावा दूसरा कुछ कहने-बताने के लिए आधार नहीं है। आत्महत्या बताने वाले तर्क दे रहे हैं कि घर से अनायास सात किलोमीटर दूर कोई नित्यक्रिया के लिए नहीं जा सकता। दूसरे जिस स्थान पर शव मिला, वहां से होकर अमूमन कोई नहीं पहुंच सकता। सुबह सात बजे का निकला 10 बजे शव मिला। आम तौर पर ट्रेन से सफर के दौरान गिरने से मौत होने की तीसरी गुंजाइश इसलिए खारिज हो जाती है कि घटना मालगाड़ी से हुई। पुलिस, परिवार और आसपास के लोग इस उलझन में हैं कि आखिर पढ़ा लिखा इंसान एकाएक सुसाइड जैसा कायराना कदम क्यों उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें